खाने की मेज पर ध्यान रखने योग्य शिष्टाचार!!

This articles educates you about the dining etiquette in hindi to enhance your personality. खाना खाने की मेज पर हम अगर छोटी - छोटी बातों की तरफ भी ध्यान दें, तो अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार ला सकते हैं।

self-help,self-development hindi articles

खाना खाने की मेज पर हम अगर छोटी - छोटी बातों की तरफ भी ध्यान दें, तो अपने व्यक्तित्व में और अधिक निखार ला सकते हैं। ये छोटी छोटी बातें निम्नलिखित हैं : 
  • बैठते समय कुर्सी को खींच कर नहीं बल्कि बिना आवाज किये हल्के से उठाकर सरकाएं.कुहनियों को मेज के किनारों पर रख कर न बैठे।
  • टाँगो को फैला कर न बैठे।
  • क्रोकरी के साथ छेड़छाड़ न करें।  
  • नैपकिन को आधा खोल कर गोद में बिछाएं।
  • जब सब लोग भोजन परोस लें तब ही खाना शुरू करें।
  • आवश्यकता से ज्यादा खाना प्लेट में न लें।  
  • व्यंजन दाएं से बाएं पास करते हुए परोसे।  
  • दूर रखी सामग्री को उठ कर या हाथ लम्बा कर लेने की जगह साथ बैठे व्यक्ति से माँग लें।
  • अगर आप मेजबान हैं तो अपना भोजन सबसे बाद में परोसें।  
  • प्लेटे मेहमान की बायीं ओर से रखें तथा उठाते समय दायीं ओर से उठाएं।  
  • पानी का गिलास दायीं ओर से भरें। 
  • भोजन करने के दौरान मुँह से आवाज न करें।  
[ads-post]
  • सूप वग़ैरा चम्मच की सहायता से पीएं, न की बाउल से।  
  • पीते समय पीने की आवाज न आए, इसका ध्यान रखें।  
  • मुँह में कुछ चबा रहे हो तब तरल पीने से बचे।  
  • जब मुँह में कुछ हो तो बोलने से बचें।
  • काँटे, चाकू या चम्मच से कम से कम आवाज हो, इस बात का ध्यान रखें।  
  • बातचीत के दौरान काँटे, चाकू या चम्मच अगर हाथ में हो तो उसे रख कर बात करें।  
  • अगर बीच में उठना पड़े तो, क्षमा याचना करते हुए उठे।  
  • अपना एक हाथ साफ रखने की कोशिश करें, ताकि गिलास वग़ैरा उठाते समय उन पर निशान न पड़े।  
  • बीच में खाँसी या छींक आने पर मेज से हट जाए तथा इतना समय न हो तो अपने बायें हाथ का प्रयोग करते हुए नैपकिन को मुँह के आगे रखें।  
  • भोजन समाप्ति के बाद कांटे व चम्मच को प्लेट में उल्टा कर क्रोस में रखें।  
  • भोजन समाप्ति के बाद नैपकिन को बायीं ओर रख दें, अगर प्लेट साफ हो तो बिना तह किये उसमें रख दें. भोजन के दौरान उठना पड़े तो नैपकिन को टेबल पर न रख कुर्सी पर रखें।  
  • फिंगर बाउल में उँगलियाँ साफ करने के बाद उसे बायीं ओर रख दें, ताकि उसकी प्लेट खाली हो जाये और उसमें डेजर्ट परोसा जा सके।  
  • भोजन के बाद लिपस्टिक वग़ैरा एकांत में जाकर ठीक करें न की खाने की मेज पर।  

Read Some Other Fabulous Self-Development Articles In Hindi:
  1. प्रभावकारी ईमेल लिखने के लिए किन बातों का रखें ध्यान | Best Tips For Effective Email Communication In Hindi
  2. कार्यक्षमता बढाने के 10 कारगर तरीके | 10 Tips To Increase Efficiency |
  3. कैसे करें अपनी उत्पादकता को दोगुना सिर्फ १४ दिनों में। How to Double Your Productivity In 14 Days-17 Tips
  4. 5 One Minute Productivity Moves- Robin Sharma
  5. सामान्य से विश्वस्तरीय बनने के 51 तरीके - रोबिन शर्मा - भाग १
  6. सामान्य से विश्वस्तरीय बनने के 51 तरीके - रोबिन शर्मा - भाग 2 ।
P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER: 2
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content