स्मार्ट फोन के शिष्टाचार, कैसे करें मोबाइल फोन का उपयोग!!

स्मार्टफोन्स ने हमारे जीवन में एक साकारात्मक परिवर्तन लाया है। आज लगभग सबके पास स्मार्टफोन तो जरूर होता है, इसकी मदद से हम लगातार अपने मित्रों और बाकि दुनिया से जुड़े रहते हैं। खबरें पढ़नी हो या गानों का मज़ा लेना हो, किसी को पैसे भेजने हों या कोई बिल भरना हो, नौकरी के लिए अर्जी देनी हो या कोई जरुरी आर्टिकल पढ़ना हो स्मार्टफोन से चुटकी बजाते ही हो जाता है।


वैसे तो मोबाइल फोन के शिष्टाचार अलग-अलग लोगों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं। परंतु कुछ आम शिष्टाचार इस प्रकार हैं:

सार्वजनिक स्थानों, अस्पतालों में मोबाइल वाईब्रेशन पर रखें:
सार्वजनिक स्थानों तथा अस्पताल जैसी जगहों पर अपने मोबाइल फोन को साइलेंट या वाईब्रेशन मोड पर ही रखें। सोचिए आप अस्पताल के आईसीयू वार्ड में बैठे हों और आपके मोबाइल पर रिंगटोन के लिए चुनी गई कोई गाने की धुन बजे तो बाकी के लोगों को कैसा लगेगा।

आवाज़ धीमी रखें:
कुछ लोगों को आदत होती है कि वे एसटीडी कॉल को प्राप्त करते ही जोर जोर से बोलने लगते हैं। हालाँकि उसकी आवश्यकता नहीं है। लोकल कॉल के दरम्यान भी अपनी आवाज को धीमी ही रखें। विशेष रूप से यदि आप सार्वजनिक स्थानों पर हों तो अपनी आवाज उतनी ही रखें जितनी मात्र आपके कानों तक जाए। यदि आपको लगे की सामने वाले व्यक्ति को आवाज सुनाई नहीं दे रही तो फोन के आसपास अपने हाथों से घेरा बना लें।
[ads-post]
किसी से बात करते समय या बैठक (मीटिंग्स) में मोबाइल का इस्तेमाल ना करें:
जब आप किसी अन्य व्यक्ति के साथ बातचीत या चर्चा कर रहें हों, या फिर किसी महत्वपूर्ण बैठक में बैठे हों  तो अपने मोबाइल का इस्तेमाल टाल दें। फोन को स्विच ऑफ कर दें या फिर साइलेंट। यदि कोई बहुत ही महत्वपूर्ण कॉल आ जाए तो कॉल उठाने के लिए थोड़ी दूर चले जाएँ और इसके लिए सामने बैठे व्यक्ति से क्षमा मांगे। कॉल को जल्द से जल्द खत्म कर वापस आएँ। कम महत्वपूर्ण कॉल को अनदेखा कर सकते हैं या फिर पहले से तैयार एसएमएस टेम्पलेट का उपयोग कर ऐसे कॉल करने वाले लोगों को संदेश भेज सकते है कि आप व्यस्त हैं और बाद में उनसे संपर्क करेंगे।  

धार्मिक स्थानों पर मोबाइल बंद कर दें:
धार्मिक स्थानों में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो आपकी मनपसंद रिंगटोन को सुनने में रूचि रखता होगा। इसलिए बेहतर होगा आप मोबाइल फोन को साइलेंट रखें। वाईब्रेशन मोड से भी किसी को परेशानी हो सकती है।

विद्यालयों तथा शिक्षण संस्थानों में मोबाइल फोन बंद रखें:
यदि आप विद्यार्थी हैं तो अपने स्कूल-कॉलेज में क्लास के सत्र के दौरान मोबाइल स्विच ऑफ कर दें। अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों में पहले से यह नियम लागू है, यदि आपके कॉलेज में यह नियम ना भी लागू हो तो भी आप इसे अमल में ला सकते हैं। मोबाइल स्विच ऑफ होगा तो आपने आने वाले किसी कॉल या संस से विकर्षित नहीं होंगे न ही आपके मन में कोई गेम खेलने का विचार आएगा और आप पढाई में ध्यान लगा पाएंगे।

Read Some Other Fabulous Self-Development Articles In Hindi:
  1. खाने की मेज पर ध्यान रखने योग्य शिष्टाचार!!
  2. प्रभावकारी ईमेल लिखने के लिए किन बातों का रखें ध्यान | Best Tips For Effective Email Communication In Hindi
  3. कार्यक्षमता बढाने के 10 कारगर तरीके | 10 Tips To Increase Efficiency |
  4. कैसे करें अपनी उत्पादकता को दोगुना सिर्फ १४ दिनों में। How to Double Your Productivity In 14 Days-17 Tips
  5. 5 One Minute Productivity Moves- Robin Sharma
हिंदी प्रेरक कहानियों का विशाल संग्रह भी पढ़ें!

सर्वश्रेष्ठ प्रेरक और शिक्षाप्रद हिंदी कहानियाँ - Collection Of Most Inspirational Hindi Stories!!

P.S. अगर आप भी अपनी रचनाएँ(In Hindi), कहानियाँ (Hindi Stories), प्रेरक लेख(Self -Development  articles in Hindi ) या कवितायेँ लाखों लोगों तक पहुँचाना चाहते हैं तो हमसे nisheeth[dot]exe@gmail[dot ]com  पर संपर्क करें !!

COMMENTS

BLOGGER
Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content