सपनों को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जाग जाओ।

Sapno ko sach karne ka tareeka hai jag-jao, सपनों को सच करने का सबसे अच्छा तरीका है कि जाग जाओ।, Simple tips to make your dream come true in Hindi

  


इस दुनिया में "सपने हर कोई इंसान देखता है और उसे साकार करना भी चाहता है। लेकिन असल में हर इंसान अपने सपनो को पूरा नहीं कर पाता है। लेकिन अपने सपनों को पूरा करने का सबसे अच्छा मौका "आज भी आपके पास है।

 यदि आप प्रयास करें और सही दिशा में योजना बनाएँ तो आप अपने सपनों को बड़े ही आसानी के साथ साकार भी कर सकते हैं। क्या आप चाहते हैं कि इसका पता लगाएँ और अपनी कामयाबी की तरफ़ छोटे-छोटे कदम बढ़ाएँ।

आपके रास्ते में काफी रुकावटें आएगी पर आप अपने रूकावटों का डटकर सामना करें और बस निरंतर आगे बढ़ें, और अंत में आपको वही मिलेगा जो आप चाहते है, क्या आप जानना चाहते है कि अपने सपने को कैसे साकार करें ?

अगर आप चाहते है कि अपने सपनो को साकार किया जाये तो आज हम आपके साथ कुछ टिप्स शेयर करने जा रहे है जो कि आगे बढ़ने में मदद जरूर करेंगे।

1. अपने लक्ष्य के लिए योजना बनाये।

सबसे पहले आप अपने सपने को अच्छे से निश्चित करें, ताकि आप अपने सपने को साकार करने के मार्ग पर चल सकें। जब तक आप अपने लक्ष्य के लिए क्लियर नहीं होते है तो आपकी योजना कोई काम की नहीं होती है।

अपने सपने को निश्चित करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप अपने सपने के बारे में एक नोटबुक में लिखें और फिर अच्छे से समझे।

अगर आप यह नहीं जानते कि आप क्या चाहते है तो आप उसे कभी भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं, क्या आप उसे हासिल कर सकते हैं? अगर आप 100 प्रतिशत नहीं जानते है कि आप क्या चाहते है फिर भी आप इस मार्ग पर चल सकते हैं। बस आपको यह अंदाज़ा लगाना है कि क्या होना चाहिए और ऐसा करने से जब आप अपने सपने की तरफ बढ़ते जाएंगे तो वह आपको निश्चित होते नज़र आएंगे।

2. अपनी योजनाओ को फॉलो करे।

एक बार जब आपने अपने लक्ष्य को अपने अनुसार परिवर्तित कर दिया है तो अब उसपर अच्छे से काम करें और रास्ते में आने वाले हर अवसर का पूरी तरह से लाभ उठाएँ।

अब बहाने बनाना और आज का काम कल पर टालना, यह रोकने का समय आ गया है। अपने सपनों को साकार होने से रोकने के लिए निश्चित ही आपको बहुत से कारण मिलेंगे, लेकिन आपको हर समय उस पर काम करते ही रहना है।

योजनाओ को बनाना कोई बड़ी बात नहीं होती है लेकिन उनको फॉलो करना बहुत ही कठिन काम होता है इसलिए जीवन में अगर कुछ हासिल करना है तो अपनी योजनाओ को फॉलो करे।

इसे भी पढ़ें : 7 आसान टिप्स - तनाव मुक्त जीवन के लिए

3. अपने अंदर अत्मविश्वास बनाये रखे।

अगर आप अपने सपने को साकार करना चाहते हो तो आपको अपने अंदर अत्मविश्वास बनाये रखना होगा आपको खुद पर गर्व करना है, खुद पर विश्वास रखना है, और आगे बढ़ना है। यह बिल्कुल सामान्य है कि आपको कोई संदेह है या आप खुद से ही सवाल कर रहें। है, पर अंत में आपको अपनी योग्यता पर विश्वास करना चाहिए क्योंकि अगर आप खुद पर विश्वास नहीं करते है तो, दूसरे भी आप पर विश्वास नहीं कर पाएंगे।

जिंदगी में बहुत मौके ऐसे होते हैं जब हमें आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है और उस समय एक छोटी सी रोशनी आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए बहुत बड़े हथियार के रूप में कार्य करती है। दोस्तों हम जानते हैं कि आत्मविश्वास खोना मतलब जिंदगी खोने के बराबर होता है। खोए हुए आत्मविश्वास से आप आसान से आसान चीज भी प्राप्त नहीं कर पाते जबकि आत्मविश्वास के द्वारा आप बड़े से बड़े संकट को आसानी से पार कर लेते हैं।

आत्मविश्वास को प्राप्त करने का सबसे प्रमुख साधन है अपने आसपास के वातावरण को आत्मविश्वासी लोगों के द्वारा भरा जाए अर्थात आप उन्हीं के साथ संपर्क में रहिए जिनमें स्वयं आत्म विश्वास हो व्यक्तियों के साथ छोड़ दीजिए जिनमें आत्मविश्वास की कमी है जो हर चीज में कमी निकालते रहते हैं जिनका मकसद ही जीवन के अंदर नकारात्मकता ढूंढने का है।

4. अपने लक्ष्य के प्रति हमेशा प्रेरित रहे।

  • अपने लक्ष्य के प्रति प्रेरित रहने के लिए कुछ ऐसी बातें जो आपको याद रखनी है।
  • लक्ष्य को अपना जीवन बना दो,
  • लक्ष्य के प्रति वफादार रहो,
  • लक्ष्य के ही बारे में सोचते रहो, - हर चीज या बात को लक्ष्य के साथ comper करो,
  • लक्ष्य के लिए जरूरी जानकारियां हासिल करो,
  • लक्ष्य के संबंधित व्यक्ति समूह को मिलो, जानो, बातचीत करो, या।search करो,
  • लक्ष्य के फायदे और नुकसान का विश्लेषण करो,
  • लक्ष्य के लिए आपकी गतिविधि ओ का लेखन के रूप में अंकित करो,
  • कुछ समझ न आये तो भगवत गीता जी का कोई भी एक श्लोक पढ़कर - उसको पूरी तरह से समझने की कोशिश करो

5. अपनी असफलताओं से सीखें।

अगर आप अपने सपनों को असल में सच करना चाहते हैं, तो अपनी पिछली गलतियों और असफलताओं पर ध्यान दें और उनसे कुछ जरूर सीखना चाहिए, और आगे बढ़ने के लिए तैयार होना चाहिए।

अगर आप किसी कार्य में असफल हुए है तो शांत होकर खुद से सवाल करें, यह क्यों हुआ और इसमें आपसे कहाँ चूक हुई है। हां, कभी-कभी यह महज संयोग की बात हो सकती है, और आप आगे बढ़ते रहे, बहुत बार हमें यह नजर आएगा कि असफलता का कारण हम खुद है।

हमारी गलती ही असफलता की वजह है। इसके बावजूद हम वहीं बात बार-बार दोहराते है इस विश्वास के साथ कि अगली बार इसका नतीजा कुछ और निकलेगा और आप असफलता की श्रेणी में नहीं आएंगे।

इसे भी पढ़ें : जीत और हार सिर्फ आपकी सोच पर निर्भर करती है मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी।

असफलता हमारे जीवन का सबसे बड़ा गुरु है जो असफलता हमें सिखा सकता है शायद दुनिया में कोई नहीं सिखा सकता सफलता हमें हमारे गलत फैसलों को बताता है कि हमने किस जगह गलत फैसला लिया जिसकी वजह से हमें पराजय का सामना करना पड़ा अगर आज हम असफलता के शिकार हैं तो कंही ना कंही हमसे कुछ गलत जरुर हुआ है जिस वजह से हम असफल हैं।

जीवन में सफल होने के लिए असफलता महत्वपूर्ण है। विफलताएं आपको अनुभव और सीख देती हैं जो आप पर एक बड़ा प्रभाव पैदा करती हैं, जो आपको व्यक्तिगत रूप से अनुभव किए बिना शायद नहीं मिल सकती है।

सफल लोगों के जीवन का अवलोकन करने के अपने व्यक्तिगत अनुभव से कहूं, तो उनमें से बहुत कम लोग हैं, जिन्हें अपने पहले ही प्रयास में आसानी से सफलता मिली है।

उनमें से कई को उनकी मृत्यु के बाद भी याद किया जाता है, सिर्फ इसलिए कि उन्होंने कोशिश करना कभी नहीं छोड़ा। अपनी सबसे बड़ी असफलता के बाद भी वे एक कोशिश करने के लिए तैयार थे और उदास नहीं बैठे और कोशिश करते रहे। अवसाद कभी भी आपकी विफलता का हल नहीं है।

निष्कर्ष

अपने सपनों को प्राप्त करने का रवैया पहचानना, यह उन लोगों के लिए आसान है जो इस बात पर विश्वास करते है कि कुछ भी करना असंभव है।

सपने तो सपने होता हैं। अगर आप अपने सपने को वास्तविक बनाना चाहते है, तो आपको इसके लिए वास्तविक जीवन में भी कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी; जो सफलता की सही कुंजी होगी। सकारात्मक रहें; दूसरों की नकारात्मक बातों को सुनकर खुद को नीचा न समझे; खुद पर भरोसा करें।

इसे भी पढ़ें : महान लोगो ने अपनी सबसे बड़ी सफलता, अपनी सबसे बड़ी असफलता के बाद हासिल की है।

COMMENTS

BLOGGER: 1
आपकी टिप्पणियाँ एवं प्रतिक्रियाएँ हमारा उत्साह बढाती हैं और हमें बेहतर होने में मदद करती हैं !! अपनी प्रतिक्रियाएँ हमें बेझिझक दें !!

दर्पण पत्र

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर हफ़्ते एक पत्र। एक कहानी, एक कविता या एक दोहा, कुछ चुना हुआ हिंदी साहित्य, और मेरी ओर से आपके नाम एक व्यक्तिगत पत्र।

🎁 जुड़ते ही आपको मुफ़्त मिलेगी हमारी छोटी किताब "थोड़ा पंचतंत्र, थोड़े कबीर"। पंचतंत्र की दस कहानियाँ, हर एक के साथ एक चित्र, और कबीर के बीस दोहे अर्थ सहित।

शब्दों से एक छोटा-सा रिश्ता बनाए रखिए

हर सप्ताह दर्पण पत्र में मिलेंगे।

    निश्चिंत रहें, आपके इनबॉक्स को हम अनचाहे संदेशों से नहीं भरेंगे।
    जब चाहें, दर्पण पत्र की सदस्यता समाप्त कर सकते हैं।

    पिछले अंक पढ़कर देखिए: दर्पण पत्र के सभी अंक

    Loaded All Posts Not found any posts VIEW ALL Readmore Reply Cancel reply Delete By Home PAGES POSTS View All RECOMMENDED FOR YOU LABEL ARCHIVE SEARCH ALL POSTS Not found any post match with your request Back Home Sunday Monday Tuesday Wednesday Thursday Friday Saturday Sun Mon Tue Wed Thu Fri Sat January February March April May June July August September October November December Jan Feb Mar Apr May Jun Jul Aug Sep Oct Nov Dec just now 1 minute ago $$1$$ minutes ago 1 hour ago $$1$$ hours ago Yesterday $$1$$ days ago $$1$$ weeks ago more than 5 weeks ago Followers Follow THIS PREMIUM CONTENT IS LOCKED STEP 1: Share to a social network STEP 2: Click the link on your social network Copy All Code Select All Code All codes were copied to your clipboard Can not copy the codes / texts, please press [CTRL]+[C] (or CMD+C with Mac) to copy Table of Content